ABHA Card (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) 2026: नया आभा कार्ड बनाएं, e-KYC और डाउनलोड करें
भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) द्वारा सभी नागरिकों के लिए आभा कार्ड (ABHA Card – Ayushman Bharat Health Account) बनाया जा रहा है। यह एक 14 अंकों का डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड है। इस कार्ड में आपकी सभी मेडिकल रिपोर्ट, डॉक्टरों की पर्चियां, और टेस्ट के परिणाम डिजिटल रूप से एक ही जगह सुरक्षित रहते हैं, जिससे आपको अस्पताल जाते समय पुरानी पर्चियों की फाइलें साथ ले जाने की जरूरत नहीं पड़ती। आप अपने आधार कार्ड की मदद से इसे 2 मिनट में खुद बना सकते हैं।
ABHA Card कैसे बनाएं? (Step-by-Step)
- स्टेप 1: नीचे दिए गए ‘नया ABHA Card बनाये’ लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 2: ‘Create ABHA Number’ पेज पर ‘Using Aadhaar’ (आधार का उपयोग करके) का विकल्प चुनें और Next करें।
- स्टेप 3: अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें, सहमति बॉक्स (I Agree) पर टिक करें और Captcha भरकर ‘Next’ पर क्लिक करें।
- स्टेप 4: आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उस OTP को दर्ज करें।
- स्टेप 5: आपकी आधार की डिटेल्स (फोटो, नाम आदि) स्क्रीन पर आ जाएंगी। अब अपनी एक ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर वेरीफाई करें।
- स्टेप 6: अंत में आप अपना एक कस्टम आभा एड्रेस (जैसे upi id होती है) बना सकते हैं। इसके बाद आपका आभा कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा, जिसे आप तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।
ABHA Card: महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक्स (Important Links)
| सर्विस का नाम (Service Name) | डायरेक्ट लिंक (Direct Link) |
|---|---|
| नया ABHA Card बनाये (Create ABHA) | Click Here |
| ABHA Card Login (लॉगिन करें) | Click Here |
| ABHA Card डाउनलोड करे | Click Here |
| e-KYC करे (Update KYC) | Click Here |
| भूले हुए ABHA नंबर को पता करे | Click Here |
| एनरोलमेंट नंबर पता करे (Track Enrollment) | Click Here |

