अगर आप एलपीजी गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं, तो e-KYC करवाना अब अनिवार्य हो गया है। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार सभी गैस उपभोक्ताओं को अपने आधार कार्ड को बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए सत्यापित करना होगा। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपकी सब्सिडी बैंक खाते में आना बंद हो सकती है। अच्छी खबर यह है कि अब आप इसे घर बैठे अपने स्मार्टफोन से कर सकते हैं।
मोबाइल से e-KYC करने की प्रक्रिया
- स्टेप 1: सबसे पहले अपने फोन में ‘Aadhaar Face RD App’ इंस्टॉल करें (यह फेस वेरिफिकेशन के लिए जरूरी है)।
- स्टेप 2: अपनी गैस कंपनी का आधिकारिक ऐप (IndaneOne, HP Pay, या Hello BPCL) डाउनलोड करें।
- स्टेप 3: ऐप में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें।
- स्टेप 4: ‘e-KYC’ या ‘Re-KYC’ विकल्प पर क्लिक करें और अपना चेहरा स्कैन करें।
गैस कंपनी अनुसार डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
अनिवार्य सपोर्ट ऐप (जरूर डाउनलोड करें)